आग पर जल्द से जल्द काबू पा लिया गया था। जब यह आग लगी थी, उस समय वहां काम करने वाले मजदूर सो रहे थे।
दिल दहला देने वाला इस हफ्ते का दूसरा अग्निकांड सामने आया है। दिल्ली के आनाज मंडी के बाद मुंडका इलाके में शनिवार सुबह 6 बजे के करीब एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। सुबह के वक्त चल रही तेज हवाओं के कारण आग ने भयानक रूप ले लिया था। आग की सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिशें की गई और अभी तक किसी को हताहत होने की खबर नहीं आई है। जिस लकड़ी के कारखाना में आग लगी है, वो मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास ही है।
Delhi: Fire breaks out in a godown in Mundka area. 21 fire tenders present at the spot.
28 people are talking about this
इससे पहले दिल्ली के अनाज मंडी इलाके के एक मकान में भीषण आग लग गई थी। घटना के बारे में पता चलते ही दमकलकर्मीयों की 27 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। आग में कई लोगों की मौत की भी खबर सामने आई थी। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना गत्तें की एक फैक्ट्री में हुई थी।

हालांकि, आग पर जल्द से जल्द काबू पा लिया गया था। जब यह आग लगी थी, उस समय वहां काम करने वाले मजदूर सो रहे थे। 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाला गया था और 43 लोगों की मौत हो गई थी। घायल लोगों को घटना स्थल से बचाकर राम मनोहर लोहिया और हिंदू राव अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। अनाज मंडी में ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई थी।

No comments:
Post a Comment