चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार, इस युवा गेंदबाज को टीम में मिली जगह - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 14, 2019

चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार, इस युवा गेंदबाज को टीम में मिली जगह

डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार के बाहर होने से भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। लेकिन सीरीज शुरु होने से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते भुवनेश्वर कुमार वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार के बाहर होने से भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है।
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार के बाहर होने से भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है।
इससे पहले भी भुवनेश्वर कुमार चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। लेकिन वेस्टइंडीज के साथ खेली गई टी20 सीरीज में उन्होंने वापसी की थी। लेकिन हर्निया की समस्या के चलते उन्हें वनडे सीरीज से बाहर रखा गया है। अब वो वापसी कब करते है इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हुई है। भुवनेश्वर कुमार के टीम से बाहर होने के बाद सिलेक्टर्स ने शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह दी है। शार्दुल ने भारतीय टीम के लिए सितंबर 2018 में अपना आखिरी मैच खेला था। ऐसे में शार्दुल को चयनकर्ताओं ने एक और मौका दिया है।
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार के बाहर होने से भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है।
भुवनेश्वर कुमार के अलावा जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन भी चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे है। ऐसे में भारतीय टीम को वनडे सीरीज में इन अनुभवी खिलाड़ियों के बिना ही खेलना होगा। अब इन गैरमौजूदगी से भारतीय टीम पर क्या असर पड़ेगा ये देखना अभी बाकि है आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने टी20 सीरीज में मेहमान टीम को 2-1 से पटखनी देते हुए सीरीज अपने नाम की थी। जिसके चलते भारतीय टीम पूरे जोश के साथ वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad