दिव्यांका त्रिपाठी ने 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से अपना पहला डेब्यू किया था।
टीवी सीरियल की सबसे मशहूर बहू दिव्यांका त्रिपाठी ने अब तक कई सीरियलों में काम किया है। लेकिन ये है मोहब्बतें ने दिव्यांका त्रिपाठी के नाम को चार चांद लगा दिए थे। आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरूआत ‘ऑल इंडिया रेडियो’ से की थी। इसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से अपना पहला डेब्यू किया था। इस शो में वो एक कंटेस्टेंट थी। वहीं साल 2005 में दिव्यांका को मिस भोपाल का ताज भी मिल चुका है। अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली दिव्यांका त्रिपाठी आज अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं।

आपको बता दें की दिव्यांका का जन्म आज के ही दिन यानि 14 दिसंबर 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई भोपाल के ‘नूतन कॉलेज’ भोपाल से पूरी की है। आपको बता दें की दिव्यांका त्रिपाठी ट्रेंड राइफल शूटर हैं। उन्होंने भोपाल राइफल अकादमी से राइफल शूटिंग कोर्स किया है, और उत्तरकाशी के नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से पर्वतारोहण कोर्स भी कर रखा है।

दिव्यांका त्रिपाठी ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से लाइमलाइट में आई थी। उनको इस सीरियल के लिए वेस्ट बहू का भी अवॉर्ड मिल चुका है। इसके बाद उन्होंने ‘मिस्टर एंड मिसेज शर्मा अल्लाहबाद वाले’ में भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने 2014 में ‘ये है मोहब्बतें’ शो में ‘इशिता’ का किरदार निभाया था। जिसके बाद से ही ये दर्शकों के दिल में उन्होंने जगह बना ली थी। 7 साल तक चलने वाले इस शो में ‘इशिता’ रमन भल्ला की वाइफ के रोल में नजर आई और इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने खुब पसंद भी किया। दिव्यांका ने टेलीविजन की दुनिया ऊंचाइयों की बुलंदियों को छुआ है और खूब नाम भी कमाया है। यही वजह है कि वे टीवी की दुनिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment