‘मर्दानी-2 ने पांचवें दिन मचाया खूब धमाल, जाने पांचवे दिन की कमाई - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 18, 2019

‘मर्दानी-2 ने पांचवें दिन मचाया खूब धमाल, जाने पांचवे दिन की कमाई

'मर्दानी-2 ने पांचवें दिन मचाया खूब धमाल, जाने पांचवे दिन की कमाई 

रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी-2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था

रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी-2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था और दर्शकों द्वारा फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी किया जा रहा था और फिल्म से काफी उम्मीदें भी लगाई जा रहीं थीं। जिसके बाद रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी-2’ ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी खूब धमाल मचाया। फिल्म मर्दानी-2 ने मंगलवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म पांच दिनों में 23.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, इसके अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं।
आपको बता दें की रानी की फिल्म ‘मर्दानी 2 की पहले दिन की कमाई 3.50 करोड़ रुपये हुई थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन फिल्म ने 7 से 8 करोड़ रुपये की कमाई की थी, चौथे दिन  3 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रानी मुखर्जी ने अपनी एक्टिंग से लोगों को एक बार फिर खुश कर दिया है। फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी ये कहानी काफी पसंद आ रही है।
जानिए रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 फिल्म को किसने कितनी रेटिंग दी है…
'मर्दानी-2 ने पांचवें दिन मचाया खूब धमाल, जाने पांचवे दिन की कमाई 
आपको बता दें की फिल्म हिचकी के बाद रानी की ये नई फिल्म है।ये फिल्म महिलाओं की सुरक्षा और लैंगिक असमानता पर आधारित है। वहीं अगर इस फिल्म में रानी मुखर्जी के किरदार की बात करें तो वो एक पुलिस अफसर के रोल में नजर आ रही है जिनका नाम शिवानी शिवाजी रॉय है और रानी इस फिल्म में शुरू से ही ईमानदार और फर्ज के प्रति कर्तव्य निष्ठ नजर आ रहीं हैं। वहीं इस फिल्म में रानी मुखर्जी को एक मजबूत और ईमानदार पुलिस अफसर के रूप में दिखाया है जो दर्शकों को हैरान कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad