कांप रहा उत्तर भारत, टूटा पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 18, 2019

कांप रहा उत्तर भारत, टूटा पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड…

दिल्ली-NCR में ठंड गंभीर रूप ले रही है। मौसम विभाग के दर्ज इतिहास में अधिकतम तापमान लगभग 2 बार नीचे गिरा है।

तेज़ हवाओं और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत बर्फीली हवाओं की चपेट में है। मंगलवार को कंकपाती ठंड़ में दिल्ली के 22 सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सबसे नीचे 12.2° C रहा। 1997 में यह 11.3° C पहुंच गया था। जबकि कम से कम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 10.4° C दर्ज किया गया।
कांप रहा उत्तर भारत, टूटा पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड...
वहीं अगर देखा जाए तो, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। साथ ही चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब जैसे ही इलाका भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूरे उत्तर भारत में बुधवार को भी ऐसे ही हालात बने रहेंगे। हालांकि, गुरुवार को तापमान में बढ़ने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
दिल्ली-NCR में ठंड गंभीर रूप ले रही है। मौसम विभाग के दर्ज इतिहास में अधिकतम तापमान लगभग 2 बार नीचे गिरा है। 1997 व 1973 के दिसंबर में भी तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस गया था।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण

कांप रहा उत्तर भारत, टूटा पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड...
दिल्ली-NCR में ऐसे मौसम परिस्थितियों के चलते प्रदूषण का स्तर संयम में रहा है। NCR शहरों में गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 238, ग्रेटर नोएडा का 228 और नोएडा का 211 यानि खराब श्रेणी में जबकि गुरुग्राम का 106 और फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 165 यानि मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad