पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। उसकी वजह उनका बेबाकी से अपनी राय रखना है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। उसकी वजह उनका बेबाकी से अपनी राय रखना है। क्रिकेट हो या राजनीति वह अपनी बात हमेशा बिना डरे रखते हैं। क्रिकेट से राजनीति में नई पारी शुरू करने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। दिल्ली में हर मुद्दे को लेकर वह सरकार के साथ खड़े हुए दिखाई देते हैं। नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे बवाल पर उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ा बयान दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के बहुत ही शानदार खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। 2011 विश्व कप के फाइनल में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाया था। वर्ल्ड कप 2011 के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया और उसके बाद उन्होंने राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत की। यहां पर वह सफल भी साबित हुए।
नागरिकता संशोधन कानून पर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि यह कानून एंटी मुस्लिम है ऐसा लोग फैला रहे हैं हालांकि यह बात पूरी तरह से गलत है। गौतम गंभीर ने आगे कहा कि यह कानून नागरिकता को देने के लिए बनाया गया है किसी की नागरिकता को लेने के लिए नहीं लाया गया है। उन्होंने अपने बयान में जामिया के लिए संदेश देते हुए कहा है कि शांतिपूर्ण विरोध करें तो यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उस मुद्दे का समाधान निकाले।
No comments:
Post a Comment