नागरिकता संशोधन बिल पर अजय देवगन ने बयान देते हुए कहा है कि हिंसा कोई समाधान नहीं है और छात्रों को ऐसा नहीं करना चाहिए था।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में लोग भड़के हुए हैं। जगह-जगह पर हिंसा और दंगा देखा जा रहा है। देश के कई बड़े विश्वविद्यालयों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच झड़प देखने को मिल रही है। इस तरह का माहौल हमारे देश के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा पर बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने अपने बयान दिए हैं इसमें अब अजय देवगन का नाम भी शामिल हो गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादातर बॉलीवुड सितारे कानून के खिलाफ नजर आ रहे हैं। अनुराग कश्यप ने भी इस कानून का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ बहुत सारे बयान दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना, परिणीति चोपड़ा, हुमा कुरैशी, स्वरा भास्कर, चेतन भगत जैसे सितारों ने इस कानून का कड़ा विरोध किया है और छात्रों पर हो रही पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। जिस तरह देश के छात्र कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं उसी तरह देश के गृहमंत्री अमित शाह भी अपनी जिद्द पर अड़े हुए हैं। अमित शाह ने साफ साफ संकेत दिए हैं कि वह इस बिल को बिल्कुल भी वापस नहीं लेने वाले हैं।

नागरिकता संशोधन बिल पर अजय देवगन ने बयान देते हुए कहा है कि हिंसा कोई समाधान नहीं है और छात्रों को ऐसा नहीं करना चाहिए था। किसी को भी देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का हक नहीं है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को भी संयम से काम लेना चाहिए था। उन्हें बच्चों को नहीं मारना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए और इस तरह देश को शर्मिंदा नहीं करना चाहिए।
No comments:
Post a Comment