
वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर काफी खुश नजर आ रही थी लेकिन अचानक उन्हें खबर मिली है कि उनका एक दिग्गज बल्लेबाज अब इस दुनिया में नहीं रहा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज चल रही है। सीरिज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को शिकस्त दी। पहले मैच में वेस्टइंडीज की तरफ से शानदार बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला। वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट से भारतीय टीम को पहले ही मैच में हरा दिया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मैच आज विशाखापट्टनम में खेला जाना है लेकिन इस मैच के खेलने से पहले ही वेस्टइंडीज के लिए बुरी खबर आ गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के साथ T20 सीरीज खेली। इस सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से जीतकर अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कई दिग्गज बल्लेबाज वेस्टइंडीज के प्रदर्शन से खुश दिखाई दे रहे हैं। वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर काफी खुश नजर आ रही थी लेकिन अचानक उन्हें खबर मिली है कि उनका एक दिग्गज बल्लेबाज अब इस दुनिया में नहीं रहा।

वेस्टइंडीज क्रिकेट के ट्विटर अकाउंट से खबर निकलकर सामने आई है कि वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज बासिल बुचर का करीब 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह एक शानदार मध्य-क्रम के बल्लेबाज थे, जिन्होंने वेस्टइंडीज की ओर से 44 टेस्ट खेले थे। इस दौरान उन्होंने 7 शतकों के साथ कुल 3,104 रन टेस्ट क्रिकेट में बनाये थे।
No comments:
Post a Comment