WhatsApp ने बताया था कि उसका ध्यान उन मोबाइल फोन पर है जो लोग ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।
WhatsApp यूज़र्स के लिए एक बुरी खबर है। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने कुछ यूज़र्स के लिए सेवाएं बंद कर रहा है। WhatsApp देश भर में लाखों पुराने मोबाइल पर काम करना बंद कर देगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी ने कुछ यूजर्स के लिए इस एप्लिकेशन का सपोर्ट बंद कर दिया है। जाने कौनसे वो यूज़र्स है जो 31 दिसंबर को बाद WhatsApp एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। अपने ब्लॉग में WhatsApp ने बताया है कि अगर आप Windows फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो 31 दिसंबर 2019 से पहले नया फोन खरीद लें। क्योंकि 31 दिसंबर से WhatsApp Windows OS पर काम करना बंद कर देगा। WhatsApp ने बताया था कि उसका ध्यान उन मोबाइल फोन पर है जो लोग ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।
इन मोबाइल फोन पर भी नहीं चलेगा WhatsApp

WhatsApp ने इसके अलावा यह भी बताया था कि 1 फरवरी 2020 से Apple iOS 8 के लिए भी WhatsApp सपोर्ट बंद किया जा रहा है। WhatsApp का कहना है कि iOS 8 या उससे भी पुराने OS पर चल रहे iPhone पर बंद की जा रहा है। एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए Gingerbread 2.3.7 या जो पुराने OS है उस पर WhatsApp काम नहीं करेगा।
No comments:
Post a Comment