राज्यसभा से ये बिल जैसे ही पास हुआ वैसे ही पीएम मोदी ने बिल का समर्थन करने वाले सभी सांसदों को बधाई दिया।
नई दिल्ली: पिछले 72 घंटों से जिस बिल की चर्चा की जा रही है क्या उस बिल के बारे में आप अच्छे से जानते हैं? अगर नहीं तो जान लीजिए कि नागरिकता संशोधन बिल में वो कौन-कौन सी बाते हैं जिसे आपको जानना बेहद जरुरी है।
क्या है नागरिकता संशोधन बिल

1- नागरिकता संशोधन बिल के तहत अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से भागकर आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों को CAB के तहत भारत की नागरिकता मिलेगी।
2- बिल के प्रावधान के मुताबिक पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले मुसलमानों को भारत की नागरिकता नहीं दी जाएगी। जिसका विरोध कांग्रेस समेत कई पार्टियां इसी आधार पर कर रही हैं।
3- सरकार का ये दावा है कि इस कानून के बाद उनसभी अल्पसंख्यकों को फायदा मिलेगा जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत में आकर शरण लिए है।
कुलमिलाकर अब नागरिकता संशोधन बिल दोनों सदनों से पास हो चुका है और अब बस इंतजार हे राष्ट्रपति के मुहर लगने का, लेकिन एक बात तो साफ है कि जिस तरीके से बीजेपी एक के बाद एक कोर एजेंडे को पूरा कर रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में बीजेपी कोई भी बड़ा फैसला लेने से हिचकेगी नहीं।
आपको बता दें कि राज्यसभा से ये बिल जैसे ही पास हुआ वैसे ही पीएम मोदी ने बिल का समर्थन करने वाले सभी सांसदों को बधाई दिया। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्विट करते हुए बिल को देश हित में बताते हुए ऐतिहासिक बताया।
No comments:
Post a Comment