अमेरिका ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, भारत के खिलाफ F-16 का… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 12, 2019

अमेरिका ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, भारत के खिलाफ F-16 का…

समझौते के तहत पाकिस्तानी वायु सेना अमेरिका को बिना जानकारी दिए F-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने F-16 का गलत इस्तेमाल किया था। जिसके कारण अमेरिका ने पाकिस्तान को अगस्त में फटकार लगाई थी। दरअसल, पाकिस्तान के बालाकोट में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारतीय वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई का जवाब देने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका के ही F-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था।

अमेरिका ने पाक को लिखा पत्र

अमेरिका ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, भारत के खिलाफ F-16 का...
अमेरिकी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प सरकार के एक शीर्ष अफसर पाकिस्तान द्वारा F-16 के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुखों को पत्र भी लिखा था। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने बिना किसी को जानकारी दिए F-16 जेट का इस्तेमाल किया है। शीर्ष अफसर ने इसे दोनों देशों के बीच की साझा सुरक्षा और समझौते का उल्लंघन बताया था।

भारत पर हमले के लिए F-16 का इस्तेमाल

अमेरिका ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, भारत के खिलाफ F-16 का...
लेकिन भारतीय सीमा में F-16 के साथ अवैध तरीके से घुसे पाकिस्तान के विमान को भारत के MIG-21 ने हमला कर मार गिराया था। हालांकि  हमले के बाद अमेरिका ने बताया था कि अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को दिए गए सभी विमान सही सलामत हैं। मगर अब रिपोर्ट में अमेरिका ने खुलासा किया कि ये हमला F-16 फाइटर जेट से ही किया गया था।

समझौते के तहत दिया था F-16 विमान

अमेरिका ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, भारत के खिलाफ F-16 का...
अमेरिका ने F-16 लड़ाकू विमान एक समझौते के तहत दिया था। समझौते के तहत पाकिस्तानी वायु सेना अमेरिका को बिना जानकारी दिए F-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। पाकिस्तान किसी भी देश के खिलाफ युद्ध भड़काने के लिए F-16 का इस्तेमाल कर सीधा कार्रवाई भी शुरू नहीं कर सकता है। F-16 लड़ाकू विमान के ठिकाने बदलने की जानकारी भी अमेरिका को देनी होती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad