पानीपत फिल्म के पांचवे दिन की कमाई, जानकर हो जाएंगे हैरान - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 12, 2019

पानीपत फिल्म के पांचवे दिन की कमाई, जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार यानि की पांचवें दिन 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है, जहां फिल्म के पांच दिनों के कलेक्शन 22.37 करोड़ हो गया है।

पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारीत फिल्म ‘पानीपत’ रिलीज होने के कुछ ही दिनों में लंबी लंबी सांसे लेने लगी है। आपको बता दें की आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ने पांच दिनों में लगभग 22 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी है। वहीं इसी के साथ रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म पति, पत्नी और वो को दर्शक ज्यादा पंसद करते नजर आ रहे है।
संजय दत्त की फिल्म ‘पानीपत’ को ‘पति पत्नी और वो’ ने दी कड़ी टक्कर
पानीपत फिल्म के पांचवे दिन की कमाई, जानकर हो जाएंगे हैरान
आपको बता दें की बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार यानि की पांचवें दिन 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है, जहां फिल्म के पांच दिनों के कलेक्शन 22.37 करोड़ हो गया है। आपको बता दें की ये फिल्म 6 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी, इस फिल्म के पहले दिन की कमाई 4.12 हुई थी, दूसरे दिन की कमाई 5.78 करोड़ और तीसरे दिन की कमाई 7.78 करोड़ थी। वहीं चौथे दिन इस फिल्म में गिरावट आई और फिल्म की कमाई 2.59 करोड़ की हुई थी।
‘पानीपत’ देख इम्प्रेस हुए दर्शक, संजय दत्त और अर्जुन कपूर की जमकर की तारीफ देखिए रिएक्शन….
आपको बता दें की इस फिल्म को मुंबई के दर्शकों ने सबसे ज्यादा देखना पसंद किया है, मुंबई क्षेत्र में इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। मुंबई से इस फिल्म ने 8 करोड़ कलेक्ट किए हैं। वहीं मुबंई के अलांवा इस फिल्म को दूसरी जगह कम देखा गया है दिल्ली-यूपी में इस फिल्म को केवल 2.53 करोड़ ही मिल पाए है।
पानीपत फिल्म के पांचवे दिन की कमाई, जानकर हो जाएंगे हैरान
वहीं पानीपत फिल्म का हरियाण और राजस्थान में विरोध किया जा रहा है जिसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ रहा है। राजस्थान से इस फिल्म का कलेक्शन केवल 63 लाख ही हो पाई है, वहा के लोगों का मानना है की इस फिल्म में जाट महाराजा सूरजमल की भूमिका सही नहीं दिखायी गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad