आईसीसी विश्व कप 2019 खत्म होने के बाद से धोनी मैदान में नजर नहीं आये हैं।
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों का बस एक की सवाल है कि माही मैदान पर वापसी कब कर रहे हैं। आईसीसी विश्व कप 2019 खत्म होने के बाद से धोनी मैदान में नजर नहीं आये हैं। सवाल काफी लंबे वक्त से किया जा रहा है कि माही क्रिकेट खेलते कब नजर आयेंग, लेकिन जवाब किसी के पास नहीं। विश्व कप खत्म होने के बाद धोनी कश्मीर में ट्रेनिंग करने भी अपनी बटालियन के साथ चले गए थे।

अब धोनी को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री का बयान सामने आया है। शात्री का कहना है कि खेलने का फैसला खुद धोनी का है। अगर वो खेलना चाहते हैं तो उन्हें कोई नहीं रोकेगा। उन्होंने कहा कि मैं धोनी को अच्छी तरह से जनाता हूं, वो एक महान खिलाड़ी हैं। वो खुद को टीम इंडिया पर थोपना नहीं चाहेंगे। वो तभी टीम इंडिया के लिए खेलेंगे जब उन्हें लगेगा कि वो अब खेल सकते हैं। रवि शास्त्री ने कहा कि धोनी ब्रेक लेना चाहते थे और अब अगर वो खेलना चाहेंगे तो उन्हें कौन रोकेगा।

आपको बता दें, जब एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान धोनी से पूछा गया कि वो दौबारा मैदान में कब नजर आएंगे। इसका जवाब देते हुए माही ने कहा कि जनवरी तक उनसे इस बारे में कुछ मत पूछिए।
No comments:
Post a Comment