
मेष (Aries)

कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी किसी हॉबी को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन सहकर्मी गुप्त रूप से आप की जड़ें खोदने का काम कर सकते हैं।
वृषभ (Taurus)

पारिवारिक जीवन में संतोष रहेगा। आपके परिवार और आपके ससुराल पक्ष में तनाव की स्थिति जो बनी आ रही है, उसमें कमी आएगी।स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और धन के मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
मिथुन (Gemini)

आज कोई ऐसा निर्णय लेंगे, जो सबको चौंका देगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा और विरोधियों पर आप की जीत होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में भी सफलता मिलेगी।
कर्क (Cancer)

आज खर्चों पर लगाम लगाना आपके लिए आवश्यक होगा, नहीं तो परेशानी में आ सकते हैं। विरोधियों के प्रति सचेत रहें और अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें। किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
सिंह (Leo)

आमदनी में आज का दिन बढ़ोतरी वाला साबित होगा। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी और आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपकी योजनाओं में सफलता परिलक्षित होगी।
कन्या (Virgo)

आज के दिन मानसिक तनाव के कारण कुछ दुविधा होगी, लेकिन कार्य क्षेत्र में आप की नीतियां आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। पारिवारिक जीवन में तनाव की बढ़ोतरी होगी। पिता और माता को स्वास्थ्य परेशानियां दिक्कतें देंगी, जिससे आपको भी चिंता होगी।
तुला (Libra)

किसी सुदूर यात्रा पर जाने की प्लानिंग कारगर साबित होगी और वह आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ाने के लिए कुछ ऐसा काम कर सकते हैं, जो आपको प्रसिद्धि दे सकेगा।
वृश्चिक (Scorpio)

आर्थिक तौर पर आज का दिन कमजोर रहेगा। कार्यों में व्यवधान आएंगे, जिनसे मानसिक अशांति भी होगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बनी रह सकती हैं।
धनु (Sagittarius)

प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। आज अपने प्रियतम को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ा रोमांस होगा, लेकिन थोड़ी तकरार भी हो सकती है।
मकर (Capricorn)

जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक तौर पर कमजोर महसूस करेंगे। विदेश जाने का सपना देखने का दिन है। यदि इस दिशा में प्रयासरत हैं, तो सफलता मिल सकती है।
कुंभ (Aquarius)


प्यार के मामले में आज का दिन बेहद रोमांचक रहेगा। प्रियतम को साथ लेकर कहीं घूमने या पार्टी या खाने पीने जा सकते हैं। मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा।
मीन (Pisces)

पारिवारिक जीवन में समरसता का थोड़ा अभाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में मन थोड़ा कम लगेगा, जिससे प्रदर्शन में कमी आएगी। माता-पिता से अधिक भावुकता आपको महसूस होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में कुछ रुकावट हो सकती है, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर आ सकता है।
No comments:
Post a Comment