ये कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी अपना उम्मीदवार खड़ा कर कम से कम इस पद को अपने खेमें में शामिल करना चाहेगी।
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद सबकी निगाहें विधानसभा के स्पीकर पद पर टिकी हुई थी। जिसमें ये कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी अपना उम्मीदवार खड़ा कर कम से कम इस पद को अपने खेमें में शामिल करना चाहेगी। लेकिन अब खबरे सामने आ रही है कि बीजेपी ने स्पीकर पद से अपने उम्मीदवार का नाम वापिस ले लिया है। बता दें कि बीजेपी की तरफ से इस पद पर महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार नाना पटोले के खिलाफ किशन कठोरे खड़े थे। लेकिन अब बीजेपी ने ये नाम वापिस ले लिया है। सुत्रों के मुताबिक बीजेपी द्वारा आज सुबह 10.30 बजे नाम वापिस लेने का समय तय किया गया था।
बता दें कि बीजेपी ने इसका कारण देते हुए कहा कि बाकि पार्टियों के अनुरोध के चलते हमने ये नाम वापिस लेने का फैसला लिया ताकि स्पीकर पद पर निर्विरोध चुनाव हो। इसके बाद सभी दलो के बैठक में अतिंम फैसला लिया गया। बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने स्पीकर पद को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी पार्टी ने किसान कठोरे को विधानसभा स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार बनाया था। लेकिन हमने उनका नाम वापस लेने का फैसला किया है। read more
No comments:
Post a Comment