रविवार को एन एच 75 पर परसवान गांव के करीब सुबह 4 बजे ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई।
झारखंड के गढ़वा जिले से एक भयानक सड़क दुर्घटना की खबरें सामने आ रही है। दरअसल आज यानि रविवार को एन एच 75 पर परसवान गांव के करीब सुबह 4 बजे ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके कारण स्कार्पियों में बैठे 5 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद शवों को कार से निकालकर सदर अस्पताल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 4 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। जबकि 1 शख्स को ज्यादा जख्मी होने के कारण सदर अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया गया। जिसके चलते रांची ले जाए जाने के दौरान बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतकों में भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही के भांजे प्रशांत सिंह का भी नाम शामिल है। read more
No comments:
Post a Comment