पाकिस्तानी समझकर ड्राइवर को पिटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 1, 2019

पाकिस्तानी समझकर ड्राइवर को पिटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पीड़ित कश्मीरी ड्राइवर एचएमटी कंपनी का माल लोड करके केजीपी हाईवे से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था।

कश्मीरी ड्राइवर को पाकिस्तानी बताकर उसके साथ जमकर मारपीट की।
फरीदाबाद में एक बार फिर हरियाणा पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। केजीपी हाईवे पर बनी चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने एक कश्मीरी ड्राइवर को पाकिस्तानी बताकर उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट से बुरी तरह जख्मी कश्मीरी ड्राइवर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फरीदाबाद पुलिस के बड़े अधिकारियों ने थाना छायसा के अंतर्गत आने वाली केजीपी पुलिस चौकी को ही बदल दिया है। जिसमें एक एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है तो वही दो हवलदार और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है इसके अलावा चौकी में तैनात 3 होमगार्डों की सेवा समाप्त करने की रिकमेंडेशन आला अधिकारियों को भेज दी गई है।
वायरल वीडियो में फरीदाबाद पुलिस ने एक कश्मीरी ट्रक चालक की पुलिस कर्मचारियों ने  पिटाई की। पीड़ित कश्मीरी ड्राइवर एचएमटी कंपनी का माल लोड करके केजीपी हाईवे से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। तभी चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए उसे रोक लिया और फिर कागजात पूरे न होने पर उसका चालान भी कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने 18000 का चालान काटा लेकिन 30 हजार ले लिए और जब ड्राइवर ने पैसे मांगे तो उसके साथ जमकर मारपीट की। read more 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad