झारखंड विधानसभा चुनाव पर मतदान शुरु, नक्सलवादियों ने किया धमाका - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 1, 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव पर मतदान शुरु, नक्सलवादियों ने किया धमाका

ये चुनाव झारखंड के 6 जिलों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में कुल 189 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज यानी शनिवार सुबह 7 बजे से शुरु हो गई है। बता दें कि ये वोटिंग 4,892 पोलिंग स्टेशन पर हो रही है। जिनमें से 307 स्टेशनस शहरी क्षेत्रों में वहीं बाकि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये गए हैं। बता दें कि ये चुनाव झारखंड के 6 जिलों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में कुल 189 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
Image result for झारखंड विधानसभा चुनाव पर मतदान शुरु,

बता दें कि प्रमुख चुनाव अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि पहले चरण में 13 सीटों पर शातिंपुर्ण ढंग से चुनाव करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसी बीच खबरें आ रही है कि गुमला जिले के विष्णुपुर विधानसभा इलाके में वोटिंग के दौरान नक्सलियों ने एक पुल को बम से उड़ा दिया है। हालांकि इस हमले से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सूत्रों के मुताबिक हमले के कारण वोटिंग में किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र में जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। Read More
झारखंड को भ्रष्टाचार व नक्सलवाद से मुक्त रखने और यहाँ विकास की गति को बनाये रखने के लिए पुनः एक स्थिर, निर्णायक और पूर्ण बहुमत वाली सरकार आवश्यक है। प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर झारखंड को विकास के पथ पर अग्रसर रखने में योगदान दें।
4,946 people are talking about this

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad