विराट कोहली ने भी 85 रनों की पारी खेली लेकिन लास्ट में रविंद्र जडेजा ने 39 और शार्दुल ठाकुर ने 17 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर भारतीय टीम को जिताया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भारत ने जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर जीत का जश्न मनाया। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 315 रन बनाए। देखा जाए तो यह लक्ष्य एकदिवसीय मैचों के हिसाब से बिल्कुल भी खराब नहीं था। वेस्टइंडीज की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूर्ण ने 89 रन बनाए तो वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान केरन पोलार्ड ने भी 74 रनों की शानदार पारी खेली।
जब भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की जोड़ी ने फिर से भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दी। रोहित शर्मा ने 63 रन की पारी खेली तो वहीं लोकेश राहुल ने 77 रनों की शानदार पारी खेलकर दिखा दिया कि यह भारत की सबसे शानदार ओपनिंग जोड़ी है। कप्तान विराट कोहली ने भी 85 रनों की पारी खेली लेकिन लास्ट में रविंद्र जडेजा ने 39 और शार्दुल ठाकुर ने 17 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर भारतीय टीम को जिताया।

मैच के बाद बातचीत के दौरान विराट कोहली ने कहा कि जब मैं आउट होकर वापस जा रहा था तो मुझे बहुत ज्यादा घबराहट हो रही थी लेकिन जब मैंने जडेजा को देखा तो वह बहुत आश्वस्त लग रहा था। यह भारतीय क्रिकेट में सबसे अच्छे वर्षों में से एक है। विश्व कप में 30 मिनट के अलावा यह एक सुंदर वर्ष रहा है। आज भारतीय टीम के अंदर एक से बढ़कर एक शानदार गेंदबाज मौजूद हैं।
No comments:
Post a Comment