मेष (Aries)

आज दिन शुभ रहेगा। आप स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा।
वृषभ (Taurus)

आज आपका दिन अच्छा बितेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों एवं व्यावसायिकों के लिए दिन अच्छा है।।
मिथुन (Gemini)

मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा।
कर्क (Cancer)

आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा प्रतीत होता है। अतः ध्यान दें कि किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज न करवाएं।
सिंह (Leo)

आज का दिन मध्यम फलदायी लगता है। दांपत्य जीवन में तू-तू मैं-मैं होगी एवं व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है।
कन्या (Virgo)

आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। आप का आरोग्य अच्छा रहेगा।
तुला (Libra)

आज आपका दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएंगे।
वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी संबंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है।
धनु (Sagittarius)

आज आप आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है।
मकर (Capricorn)

आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है।
कुंभ (Aquarius)


आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं।
मीन (Pisces)

आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में दान-पुण्य का अवसर मिलेगा। पूंजी निवेश में आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
No comments:
Post a Comment