
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आमिर खान का नाम इतना बड़ा हो चुका है कि हर हीरोइन उनके साथ काम करने के लिए तैयार रहती है।
इंडियन सिनेमा में आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के तौर पर जाना जाता है। वह एक साल में एक ही फिल्म करते हैं लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ देती है। हर साल आमिर खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका जरूर मचाती है और दर्शकों का प्यार उन्हें मिलता है। लेकिन इस साल उनकी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ज्यादा नहीं चल पाई। इस फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन और आमिर खान की जोड़ी देखने को मिली लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया।
यह तो हम सभी जानते हैं कि आमिर खान अपनी फिल्मों में किसिंग सीन देने से बिल्कुल भी नहीं कतराते हैं। उन्होंने बहुत सारी फिल्मों में किसिंग सीन दिए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आमिर खान का नाम इतना बड़ा हो चुका है कि हर हीरोइन उनके साथ काम करने के लिए तैयार रहती है। उसके लिए चाहे उसे किसिंग सीन भी देना पड़े वह इंकार नहीं करती। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक हीरोइन ऐसी भी है जिसने आमिर खान के साथ किसिंग सीन करने से साफ इनकार कर दिया था।

यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि जूही चावला हैं। अपने समय में जूही चावला एक बड़ी स्टार हीरोइन रह चुकी है। उन्होंने अपने करियर में बड़े से बड़े अभिनेता के साथ काम किया है। सबसे ज्यादा फिल्में तो उन्होंने आमिर खान और शाहरुख खान के साथ की हैं। आमिर खान की पहली फिल्म कयामत से कयामत तक में जूही चावला को एक किसिंग सीन देना था लेकिन उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया जिसके बाद फिल्म निर्देशक ने उन्हें कई दिनों तक समझाया तब जाकर वह मान गई। Read More
No comments:
Post a Comment