हैदराबाद की घटना को लेकर लोगों में गुस्सा, यूपी के मुजफ्फरनगर में आरोपियों का पुतला फूंका - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 4, 2019

हैदराबाद की घटना को लेकर लोगों में गुस्सा, यूपी के मुजफ्फरनगर में आरोपियों का पुतला फूंका

हैदराबाद की घटना को लेकर लोगों में गुस्सा, यूपी के मुजफ्फरनगर में आरोपियों का पुतला फूंका

सपा के सैकडों कार्यकर्ताओं ने अहिल्या बाई चौक से शिव चौक तक पदयात्रा की और आरोपियों के पुतलों को जलाया गया।

हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप के बाद से देशभर में रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हर कोई आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहा है। महिला डॉक्टर से हैवानियत के बाद देशभर में उबाल देखा जा रहा है। देशभर में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। यूपी के मुजफ्फरनगर में लोगों ने मिलकर आरोपियों के पुतलों को फांसी पर लटकाकर विरोध प्रदर्शन किया।
हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस: आरोपी की मां का बयान आया सामने, कही ये बड़ी बात
मुजफ्फरनगर में सपा नेताओं ने इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया। सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता अहिल्याबाई चौक पर इकट्ठा हुए। सभी ने मिलकर चारों आरोपियों के पुतलों को फांसी पर लटकाया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पुतलों को शहर के मुख्य चौराहों पर घुमाय और शिव चौक पर ले जाकर उनमें आग लगा दी। शिव चौक पर लोगों ने आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।
हैदराबाद की घटना को लेकर लोगों में गुस्सा, यूपी के मुजफ्फरनगर में आरोपियों का पुतला फूंका
इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक ने कहा कि सपा के सैकडों कार्यकर्ताओं ने अहिल्या बाई चौक से शिव चौक तक पदयात्रा की और आरोपियों के पुतलों को जलाया गया। वहीं उन्होंने कहा कि जिस देश में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा दिया जा रहा है, वहां इस तरह की नृशंस घटना देश को झकझोरने वाली है। वहीं इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार से कड़ा कानून बनाकर बलात्कारियों को सजा दिलाने की मांग की। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad