दिल्ली में विधानसभा चुनाव करीब आने वाले है। ऐसे में सीएम केजरीवाल पार्टी द्वारा किये गये तमाम वादों को पूरा करने में जुटे हुए है।
राजधानी दिल्ली के लोगों को आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से अब एक नया तोहफा मिलने जा रहा है। महिलाओं के लिए दिल्ली में बस सेवा मुफ्त कराये जाने के बाद अब सीएम केजरीवाल ने एक और बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली के निवासी जगह जगह फ्री इंटरनेट की सुविधा का लुत्फ उठा सकेंगे। दरअसल, आज यानी गुरुवार से दिल्ली में फ्री वाईफाई की सेवा शुरू होने जा रही है।

आज सीएम केजरीवाल आईटीओ पर कुल 100 हॉटस्पॉट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद हर हफ्ते करीब 500 वाईफाई हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। पहले चरण में 3000 हॉटस्पॉट लगेंगे और 3 महीनों में पूरी दिल्ली में कुल 11000 हॉटस्पॉट लगाय जाने की योजना बनाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्येक दिन हर यूजर को 15 जीबी फ्री डाटा दिया जायेगा। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव के समय दिल्ली की जनता से फ्री वाई-फाई देने का वादा किया था और फिर एक बार दिल्ली में विधानसभा चुनाव करीब आने वाले है। ऐसे में सीएम केजरीवाल पार्टी द्वारा किये गये तमाम वादों को पूरा करने में जुटे हुए है।

बता दें कि वाईफाई की स्पीड मिनिमम 100 से मैक्सिमम 200 एमबीपीएस होगी। एक हॉटस्पॉट से 100 लोग इंटरनेट कनेक्ट कर पायेगे। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए एक ऐप बनाया गया है जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा। केवाईसी द्वारा फोन पर ओटीपी से वाईफाई से कनेक्ट किया जा सकेगा। लोग जिस हॉटस्पॉट के आसपास होंगे वहां खुद ही वाईफाई कनेक्ट हो जाएगा।
No comments:
Post a Comment