RIL और BP के बीच यह प्रस्तावित भागीदारी 2020 की पहली तिमाही में पूरी होने की उम्मीद है।
भारत में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ब्रिटिश कंपनी के साथ मिलकर भारत में पेट्रोल पंप खोलने की योजना बना रही है। दरअसल रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटेन की कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम यानी बीपी पीएलसी अब पेट्रोल पंप खोलेगें।जिससे सरकारी कंपनियों को जोरदार टक्कर मिलेगी।जिसके चलते सरकारी तेल कंपनिया की रिटेल फ्यूल बाजार हिस्सेदारी पर भी असर पड़ सकता है।इस योजना के तहत रिलायंस के अगले पांच सालों के अंदर4100 नए पेट्रोल पंपों की स्थापना की जाएगी। साथ ही एविएशन फ्यूल स्टेशनों की संख्या 30 से बढ़ाकर 45 की जाएगी। तो वहींरिटेल नेटवर्क बढ़ाने के लिए सभी पेट्रोल पंप जियो-बीपी ब्रांड नाम से लगाए जाएंगे। 

इस कदम से ब्रिटिश पेट्रोलपंप की इलेक्ट्रिक चार्जिंग तकनीक और रिलायंस के डिजिटल इकोसिस्टम को भी मदद मिलेगी।RIL औरBP के बीच यह प्रस्तावित भागीदारी 2020 की पहली तिमाही में पूरी होने की उम्मीद है। साथ हीघरेलू ईंधन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है।दिल्ली हाईकोर्ट ने रिलायंस और ब्रिटिश गैस से संपत्तियों की जानकारी देने को कहा है। दरअसल केंद्र सरकार ने सितंबर में ही एक अर्जी में दोनों कंपनियों को एसेट्स बेचने से रोकने की मांग की थी। Read More
No comments:
Post a Comment