मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है आने वाले दिनों में भी ठंड कम होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
कड़ाके की ठंड ने इन दिनों हर किसी को कंपा रखा है। आने वाले दिनों में भी ठंड कम होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सोमवार को कई जगहों पर धूप निकली लेकिन गलन भरी ठंड ने लोगों को राहत नहीं दी। दिल्ली समेत उत्तर भार में ठंड ने कहर बरपाया हुआ है।

दिल्ली के लोग पिछले कई दिनों से कंपकपाने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में यूपी, राजस्थान, बंगाल, सिक्किम आदि राज्यों में ठंड अपना जलवा दिखाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि हफ्ते भर हाड़ कंपाने वाली ठंड रहेगी। विभाग का कहना है कि राजस्थान में 5 दिन कोहरा रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक अलग अलग राज्यों में अलग मौसम रहेगा। पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, मणिपुर, असम, मेघायल और त्रिपुरा में अगले दो दिनों तक घना कोहरा रह सकता है। इसी के साथ यूपी में भी 5 दिन तक सुबह कोहरा रहने के और शीतलहर चलने की संभावना है।

सोमवार को दिल्लीवासियों को सुबह से ही काफी ठंड का सामना करना पकड़ा। यहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों का कहना है के ठंड से बचने के लिए उनके पास बस आग ही एक जरिया है। आग के पास बैठकर लोग इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कुछ राहत पाते हैं।
No comments:
Post a Comment