आज का राशिफल: जानें अपना भविष्यफल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 5, 2019

आज का राशिफल: जानें अपना भविष्यफल

मेष  (Aries)
Aries- AB star news
लक्ष्मीजी की कृपा आप पर बरसेगी। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाह योग्य हैं तो शादी का प्रस्ताव आ सकता है। लेकिन मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
वृषभ (Taurus)
taurus-AB star news
आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा।
मिथुन (Gemini)
gemini AB star News
प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करने की जरूरत है। आनंद-प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिक रुप से भी आप आज स्वस्थ रहेंगे।
कर्क (Cancer)
अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखिए। परिवार में तकरार होने से आप मानसिक परेशान रहेंगे। मध्याहन के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगी।
सिंह (Leo)
leo Ab star news
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी।
कन्या (Virgo)
virgo abstar news
आपके स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य की सफलता से मन प्रफुल्लित रहेगा। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।
तुला (Libra)
libra AB Star NEWS
अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढेंगे। विचारों में शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। इसलिए संभवतः यात्रा को टाल दीजिए। आकस्मिक खर्च के योग हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
scorpio AB STAR NEWs
आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। अपनी जिद को छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा।
धनु (Sagittarius)
Sagittarius AB STAR NEWS
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिवारजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। लघु यात्रा का योग है। मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक बीतेगा। मध्याहन के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे।
मकर (Capricorn)
Capricorn AB Star NEWS
आज अधिक वाद-विवाद न करें, वही आपके हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखें। मध्याहन के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।
कुंभ (Aquarius)
Aquarius AB STAR NEWS
आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। किसी नकारात्मक भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न करें। शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता दिनभर बनी रहेगी।
मीन (Pisces)
Pisces Ab Star News
धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतें। किसी के भी कार्य में विध्न न डालें। कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की कोशिश करें। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। अकस्मात चीजों से थोड़ा संभलकर रहें। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad