भगोड़े रेप आरोपी नित्यानंद ने बनाया अपना ‘देश’ - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 5, 2019

भगोड़े रेप आरोपी नित्यानंद ने बनाया अपना ‘देश’

नित्यानंद ने बसाया अपना देश, नाम रखा 'कैलासा'

इस नए देश को चलाने के लिए नित्यानंद लोगों को अपने देश आमंत्रित कर रहा है। साथ ही वह लोगों से दान देने की भी मांग रहा है।

भगोड़े रेप आरोपी नित्यानंद स्वामी के खिलाफ कर्नाटक में दर्ज रेप मामले से खुद को बचाने के लिए भारत से बिना पासपोर्ट भागे थे। नित्यानंद स्वामी आज कल चर्चा में हैं। उसने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जिस पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। उसने एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया है। जिसका उसने नाम, ‘कैलासा’ रखा है । हालांकि, इन रिपोर्ट्स की पुरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है।

कहां खरीदा नित्यानंद ने नया देश

सूत्रो को मुताबिक नित्यानंद ने दक्षिणी अमेरिका में इक्वेडोर में एक द्वीप खरीद लिया है। साथ ही उसने उस द्वीप को स्वतंत्र और एक नया देश कहना शुरू कर दिया है।

नए देश की वेबसाइट भी बनाई

ऐसी भी खबर सामने आ रही है कि नित्यानंद ने अपने नए देश की वेबसाइट भी बनाई है। उसकी वेबसाइट पर दावा किया गया है कि, “कैलासा बिना सीमाओं का देश है, जिसे दुनियाभर से बेदखल हुए हिंदुओं ने बसाया है।” इस देश के पास अपना पासपोर्ट भी है।
kailaasa

नित्यानंद ने नए देश में किया आमंत्रित

वेबसाइट के जरिये यह दावा किया गया है कि इस नए देश में पारिस्थितिकी स्थापित मंदिर के साथ-साथ तीसरी आंख के पीछे का विज्ञान, योग, ध्यान और गुरुकुल शिक्षा पद्धति का दावा करता है। यह देश सभी को मुफ्त में शिक्षा, भोजन और सेवाएं देने की बात करता है।
कैलासा' website
इस नए देश को चलाने के लिए नित्यानंद लोगों को अपने देश आमंत्रित कर रहा है। साथ ही वह लोगों से दान देने की भी मांग रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad