अब बिना इंटरनेट और नेटवर्क के भी आप कर सकते हैं चैटिंग - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 17, 2019

अब बिना इंटरनेट और नेटवर्क के भी आप कर सकते हैं चैटिंग

क्योंकि जब इंटरनेट शटडाउन कर दिया जाता है तो आप इस ऐप के जरिए भी एक दूसरे से बातचीत कर सकते हैं।

बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के आप कोई चैटिंग ऐप इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। ज्यादातर चैटिंग ऐप्स इंटरनेट बेस्ड ही होते हैं और बिना इंटरनेट के उन ऐप्स को इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता है। लेकिन ऐसी परिस्थिति के लिए एक ऐप है और उसका नाम है Fire Chat जिसे आप बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब बिना इंटरनेट और नेटवर्क के भी आप कर सकते हैं चैटिंग
दरअसल, यह चैटिंग ऐप प्रोटेस्ट करने वालों के लिए फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि जब इंटरनेट शटडाउन कर दिया जाता है तो आप इस ऐप के जरिए भी एक दूसरे से बातचीत कर सकते हैं। यह एक P2P ऐप है।
अब बिना इंटरनेट और नेटवर्क के भी आप कर सकते हैं चैटिंग
Fire Chat आपके स्मार्टफोन के WiFi डायरेक्ट और Bluetooth जैसी टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करता है। इराक, एक्वाडोर और स्पेन सहित पूरे विश्व भर में कई शहरों में प्रोटेस्टर्स बातचीत करने के लिए इस ऐप का ही इस्तेमाल करते हैं। इसे ओपन गार्डन नाम की एक कंपनी द्वारा बनाया गया है। इस ऐप को iPhone औऱ Android स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ऐप को ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

कैसे करे Fire Chat इस्तेमाल…

अब बिना इंटरनेट और नेटवर्क के भी आप कर सकते हैं चैटिंग
पहले तो इस ऐप को WiFi डायरेक्ट या Bluetooth के जरिए कनेक्ट कर लें, फिर आसपास यूज कर रहे Fire Chat यूजर्स से कनेक्ट कर सकते हैं। जैसे कि आप एक हॉल में और वहां पर लगभग 100 लोग मौजूद हैं तो वो सभी बिना इंटरनेट के एक दूसरे से बात कर सकते हैं। इस चैटिंग ऐप को आप एक चेन की तरह समझ सकते हैं। अगर कोई हॉल से बाहर भी निकल जाता और हॉल गेट पर खड़ा होकर अंदर के यूजर के साथ कनेक्ट कर रहा है तो वो उससे भी बातें कर सकता है। ऐप को यूज करने के लिए एक स्मार्टफोन से दूसरे स्मार्टफोन के बीच में कुल 200 feet की दूरी होनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad