वेडिंग सीजन में इस तरह की जूलरी कर रही है ट्रेंड - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 17, 2019

वेडिंग सीजन में इस तरह की जूलरी कर रही है ट्रेंड

Image result for urvashi rautela julrey

कोई भी दुल्हन ब्राइडल जूलरी के बिना अधूरी लगती है। इसलिए हर दुल्हन अपना लेहंगा और जूलरी बहुत सोच समझ कर डिसाइड करती है क्योकि वो दिन उनके लिए सबसे खास होता है।

किसी भी शादी में दुल्हन के श्रृंगार के लिए ब्राइडल जूलरी एक अहम हिस्सा होती है। कोई भी दुल्हन ब्राइडल जूलरी के बिना अधूरी लगती है। इसलिए हर दुल्हन अपना लेहंगा और जूलरी बहुत सोच समझ कर डिसाइड करती है क्योकि वो दिन उनके लिए सबसे खास होता है। उन्हें अपना बेस्ट लुक चाहिए होता है। हर साल वेडिंग सीजन के समय बाजार में कई तरह की जूलरी देखने को मिलती है। तो आइए बात करते हैं इस साल ट्रेंड कर रही ब्राइडल जूलरी की

बड़ी नथ

वेडिंग सीजन में इस तरह की जूलरी कर रही है ट्रेंड
कुछ समय पहले तक नाक में नथ पहनने का चलन एक दम खत्म होता दिख रहा था। खासकर मॉर्डन दुल्हनों ने तो बिल्कुल ही नाक में नथ पहनना बंद कर दिया था। लेकिन जब कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बड़ी नथ पहन रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आई तो ये ट्रेंड एक बार फिर चलन में आ गया। वैसे तो बाजार में कई तरह की नथ मिल जाएंगी, लेकिन सोने और कुंदन की बड़ी नथ आजकल काफी पॉपुलर होती जा रही है।

महारानी स्टाइल का हार

वेडिंग सीजन में इस तरह की जूलरी कर रही है ट्रेंड
अगर आप अपनी शादी वाले दिन रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो आप अपने आउटफिट के साथ ये खूबसूरत हार पहन सकती हैं। इस स्टाइल की प्ररेणा प्राचीन जूलरी डिजाइन से ली गई है। इनमें से ज्यादातर डिजाइन मल्टी-लेयर्ड होते हैं, जो आपके खास दिन पर आपको रॉयल लुक देती हैं। ये जूलरी पारंपरिक होने के साथ काफी स्टाइलिश भी लगती हैं।

सब्यसाची के चोकर डिजाइन


जूलरी ट्रेंड की बात हो और सब्यसाची मुखर्जी का जिक्र न किया जाए ऐसा नहीं हो सकता है। साल 2019 में मशहूर डिजाइन के नई क्रिएशन काफी चर्चा में रही है। खासकर उनके चोकर नेकलेस। इस साल काफी दुल्हन उन्हीं के चोकर डिजाइन को पहने दिखीं।

टैम्पल जूलरी


अगर आप कुछ अलग ट्राइ करना चाहती है तो दक्षिण भारतीय लोगों में खास समझी जाने वाली टैम्पल जूलरी को पहन सकती हैं। टैम्पल जूलरी बेहद अलग लुक देती है साथ ही काफी अट्रैक्टिव भी लगती हैं। यही कारण है कि इस वर्ष शादियों में यह जूलरी काफी चलन में हैं। ये जूलरी सोने से बनी होती हैं और इसमें लाल और हरे रंग के खास मोती जड़े होते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad