CAA को लेकर देश में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। अमित शाह ने पहले यह बिल लोकसभा में पास कराया और उसके बाद राज्यसभा में भी इस बिल को हरी झंडी मिल गई।
नागरिकता कानून को लेकर देश में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। पिछले कई दिनों से पूरा देश जल रहा है। असम और बंगाल से शुरू हुआ विरोध अब दिल्ली और यूपी तक पहुंच चुका है। जगह-जगह धरना प्रदर्शन और आगजनी का खेल देखा जा रहा है। सरकार अपना फरमान सुनाकर मौन व्रत रख कर बैठ गई है। विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप-प्रत्यारोप में लगे हुए हैं। नागरिकता विधेयक बिल पर हंगामा देखकर बाबा रामदेव भी इस पर कूद पड़े हैं। उन्होंने मुसलमानों को सलाह देते हुए अपना एक बड़ा बयान दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि अमित शाह ने पहले यह बिल लोकसभा में पास कराया और उसके बाद राज्यसभा में भी इस बिल को हरी झंडी मिल गई। लेकिन लोकसभा और राज्यसभा के बाहर लोग इस बिल को मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। असम और बंगाल में इस बिल का विरोध जमकर किया जा रहा है। विरोध इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वहां पर कर्फ्यू लगाया हुआ है। कई राज्यों में इंटरनेट सुविधा भी बंद है। दिल्ली में यह प्रदर्शन इतना हिंसक हो गया था कि वहां पर लाठीचार्ज और फायरिंग तक करनी पड़ी। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी तो इंडिया गेट पर धरना देकर ही बैठ गई।

बता दें की बाबा रामदेव आजतक के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे जहां पर उन्होंने नागरिकता विधेयक बिल पर काफी सारी बातें की। बाबा रामदेव ने कहा कि वह सभी मुसलमानों भाइयों से कहना चाहते हैं कि वह गलत का साथ ना दे। रामदेव ने प्रदर्शन के नाम पर देश की संपत्ति को तोड़ने पर नाराजगी जताई। वह बोले कि यह हमारा देश है। यहां की संपत्ति का नुकसान नहीं होना चाहिए।
No comments:
Post a Comment