मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको कार्य में सफलता मिलेगी और कुछ ऐसी योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आपके लिए आमदनी का रास्ता खोलेंगी। धार्मिक मामलों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपके मान सम्मान की वृद्धि होगी।
वृषभ (Taurus)

आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रहा है। अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें, अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। किसी को आज के दिन उधार ना दें। स्वास्थ्य के मामले में भी ध्यान रखें, क्योंकि शारीरिक कष्ट परेशान कर सकते हैं।
मिथुन (Gemini)

आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने के लिए काफी बेहतर रहेगा और इस दौरान आपको अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। गुप्त रूप से सुखों को भोगने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना आवश्यक होगा, नहीं तो शारीरिक परेशानी घेर सकती हैं।
कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को आप को समझना होगा, अन्यथा परिवार के लोग आपको वह सम्मान नहीं दे पाएंगे, जिसकी आप उम्मीद करते हैं।
सिंह (Leo)

आपके लिए आज का दिन मानसिक रूप से सुख देने वाला साबित होगा। आप अपने कलेवर में रहेंगे और आज के दिन को खूब इंजॉय करेंगे। आपका अधिकांश समय मौज मस्ती में बीतेगा और आप आने वाले भविष्य के सपने सजाएंगे।
कन्या (Virgo)

आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। जहां एक ओर आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप सर्दी खांसी के प्रकोप में आ सकते हैं, वहीं वाणी में कड़वाहट आपके अपनों से संबंधों पर बुरा असर डाल सकती है।
तुला (Libra)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि पारिवारिक मोर्चे पर आप आज बेहद खुश नजर आएंगे और परिवार का हर कार्य में आपको साथ मिलेगा, जिससे तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)

आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आप की तूती बोलेगी और हर काम को बेहतर तरीके से कर के आप अन्साय लोगों के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।
धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए एक सामान्य दिन के रूप में रहेगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए फोकस बनाए रखें।
मकर (Capricorn)

आपके लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए बड़े ही धैर्य के साथ आज के दिन को व्यतीत करें। खर्चे हद से ज्यादा रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मानसिक रूप से भी आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हालांकि कार्य क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगी।
कुंभ (Aquarius)


आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम के मामले में आज आप काफी फोकस्ड रहेंगे और इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। प्रियतम आपके काम में आपका हाथ बँटाएगा और उनके साथ अच्छे और सुकून भरे पल पल बिताने का मौका मिलेगा।
मीन (Pisces)

आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर दिखाई देता है। जहां एक ओर स्वास्थ्य में कुछ कमी रहेगी, वहीं कार्य क्षेत्र में भी किसी से उलझना विवाद दे सकता है, जो आपके विरुद्ध जा सकता है, इसलिए सोच समझकर आगे बढ़ें।
No comments:
Post a Comment