CAA: दिल्ली के सीलमपुर,जाफराबाद में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने जमकर की तोड़फोड़ - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 18, 2019

CAA: दिल्ली के सीलमपुर,जाफराबाद में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने जमकर की तोड़फोड़

CAA: दिल्ली के सीलमपुर,जाफराबाद में भड़की हिंसा,

सीलमपुर इलाके में भी आज यानी मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने डीटीसी की तीन बसों में जमकर तोड़फोड़ की।

CAA (नागरिकता संशोधन कानून) के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार प्रदर्शन किये जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। दिल्ली में रविवार को हुए जामिया प्रदर्शन के दौरान पुलिस कारवाई और नागरिकता कानून के खिलाफ अब सीलमपुर इलाके में भी आज यानी मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने डीटीसी की तीन बसों में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही पुलिस पर जमकर पथराव भी किया गया। जिसके कारण कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।
सीलमपुर में एक पुलिस थाने को प्रदर्शकारियों ने फूंक डाला। साथ ही विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की दो बाइकों में भी आग लगा दी। बता दें कि सीलमपुर से करीब 1 बजे प्रदर्शनकारियों का मार्च शुरू हुआ था। जिसने जाफराबाद के इलाके में पहुंचने पर हिंसक रूप धारण कर लिया। जिसके कारण सीलमपुर से जाफराबाद जानेवाली 66 फीट रोड पर आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया। लगातार 2 घंटे तक प्रदर्शनकारी बवाल करते रहे। बता दें कि हिंसक प्रदर्शन के कारण सात मेट्रो स्टेशन पर आवाजाही बंद कर दी गई।
Delhi: Police use tear gas shells to disperse the protesters after a clash broke out between police and protesters in Jafrabad area, during protest against . Protesters also pelted stones during the protest. Two buses have been vandalised.
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
328 people are talking about this

स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मौके पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े। हालांकि अब हालातों पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने कहा कि हिंसक प्रदर्शन कर रहें लोगो को मौके से हटा लिया गया है। दिल्ली मेट्रो का सीलमपुर स्टेशन को भी चालू कर दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad