नागरिकता संशोधन कानून को खत्म करने को लेकर अमित शाह का आया बड़ा बयान… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 18, 2019

नागरिकता संशोधन कानून को खत्म करने को लेकर अमित शाह का आया बड़ा बयान…

Image result for नागरिकता संशोधन कानून images

नागरिकता संशोधन कानून पर जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हिंसा और दंगा कम हुआ तो दिल्ली के सीलमपुर, जाफराबाद इलाके में भी दंगा देखा गया।

नागरिकता संशोधन कानून पर राजनीति खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हिंसा और दंगा कम हुआ तो दिल्ली के सीलमपुर, जाफराबाद इलाके में भी दंगा देखा गया। यहां पर लोगों ने बसों में आग लगा दी और सीलमपुर पुलिस चौकी का घेराव भी किया। दोपहर के बाद हालात बहुत ज्यादा बिगड़ गए थे उसके बाद शाम होते-होते सब मामला काबू में कर लिया गया। देश के कई राज्यों में छात्रों द्वारा प्रदर्शन अभी भी जारी है। इन सारे प्रदर्शन को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है।
Related image
जानकारी के लिए बता दें कि अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून को लोकसभा में पास कराया और उसके बाद राज्यसभा में भी इसे हरी झंडी मिल गई लेकिन जमीन पर लोग इस बल को मानने को तैयार नहीं है। इसलिए इस बिल के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन देखे जा रहे हैं बॉलीवुड की भी सभी हस्तियां इस बिल के खिलाफ दिख रही हैं। परिणीति चोपड़ा, अनुराग कश्यप, हुमा कुरेशी, आयुष्मान खुराना, जीशान जैसे अभिनेताओं ने इसका विरोध किया है।
इन तमाम मुश्किलों के बाद भी गृहमंत्री अमित शाह नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने को तैयार दिखाई नहीं दे रहे हैं। अमित शाह ने मंगलवार को कानून को भंग करने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। अमित शाह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता लेने का कोई सवाल ही नहीं है। दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad