आज का राशिफल: इन राशियों के लिए खास है दिन - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 10, 2019

आज का राशिफल: इन राशियों के लिए खास है दिन

मेष  (Aries)
Aries- AB star news
आज के दिन का प्रारंभ कुछ इस तरह से होगा कि आप उर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। मित्रों, स्नेहजनों के साथ मेल-मिलाप होगा।
वृषभ (Taurus)
taurus-AB star news
आपके मन की दुविधापूर्ण स्थिति से आप असंतुष्ट रहेंगे। सर्दी-खांसी, कफ या बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु दोपहर के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है।
मिथुन (Gemini)
gemini AB star News
आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपको लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा।
कर्क (Cancer)
आप आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिकरुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मन दुःख भी हो सकता है। परंतु दोपहर के बाद आप की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा।
सिंह (Leo)
leo Ab star news
परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आजका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। क्योंकि दोनो स्थलों पर आवश्यक विषयों पर चर्चाएं होंगी। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या (Virgo)
virgo abstar news
आज आपका मन गहन चिंतन तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा। आज सोचसमझकर बोलिएगा, जिससे किसीके साथ वात- विवाद न हो। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी। मध्याहन के बाद पर्यटन  का आयोजन कर सकते हैं।
तुला (Libra)
libra AB Star NEWS
आज आप सामाजिक तथा बाहरी क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगें। प्रियपात्र मिलने से आपका मन आनन्दित होगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
scorpio AB STAR NEWs
आज आपका दिन बहुत आनंदमय बीतेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। उससे लाभ भी होगा। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा।
धनु (Sagittarius)
Sagittarius AB STAR NEWS
आज प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिकरुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। कार्य के लिए कुछ अधिक ही भागदौड़ मची रहेगी। तथा परिश्रम की तुलना में प्राप्ति हल्की होगी। परंतु मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे।
मकर (Capricorn)
Capricorn AB Star NEWS
अधिक भावनाशील, संवेदनशील न बनने की आज आपको आवश्यकता है। जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से आज दूर रहिएगा। कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी।
कुंभ (Aquarius)
Aquarius AB STAR NEWS
आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी। परंतु विचारों में शीघ्र परिवर्तन आने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न लें। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। परंतु मध्याहन के बाद या संध्याकाल में परिस्थिति में बदलाव आएगा।
मीन (Pisces)
Pisces Ab Star News
आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बने इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखिएगा। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलने की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad