घर में सुख समृद्दि चाहिए तो नियमित पूजा में इन बातों को करें शामिल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 2, 2019

घर में सुख समृद्दि चाहिए तो नियमित पूजा में इन बातों को करें शामिल

भगवान का पूजन करने के लिए कुछ नियम का पालन करना चाहिए।

हिन्दू धर्म में पूजा करने का बहुत बड़ा महत्व है। धर्म में विश्वास रखने वाले लोग भगवान पर गहरी आस्था रखते हैं और नियमित रूप से पूजा करते हैं। भगवान का पूजन कर के मानसिक शांति मिलती है और मानव जीवन में आने वाली कई सारी परेशानी से लड़ने की शक्ति मिलती है और मनुष्य जीवन में सफल भी होता है। भगवान का पूजन करने के लिए कुछ नियम का पालन करना चाहिए।  
Image result for घर में मंदिर स्थापित करें :-"
घर में मंदिर स्थापित करें :-
अगर आप अपने घर में मंदिर की स्थापना करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि मंदिर में जो भी प्रतिमा रखें उनकी प्राण-प्रतिष्ठा जरूर करें और साथ ही मंदिर की दिशा सही निर्धारति हो।  
राशि के हिसाब से पूजन :-
वैसे तो भगवान एक ही माने गए हैं, परन्तु हिन्दू धर्म में ज्योतिष के अनुसार सभी राशियों को अलग-अलग भगवान की आराधना करना होता है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार अपने घर के मंदिर में भगवान को स्थापित करते हैं तो यह आपके जीवन को सुखी और सफल बनाने में मदद करेगा। 
 तुलसी पूजन :- 
अगर आप अपने घर में तुलसी लगाएं तो यह आपके लिए और आपके घर के लिए बहुत ही अच्छा होगा। तुलसी लगाने के 2 फायदे होते हैं, एक तो यह कि इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और दूसरा आपके घर भगवान विष्णु और लक्ष्मी हमेशा के लिए विराजमान रहते हैं।   read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad