बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत कई पेड़ काटे जाने है। ऐसे में किसानों और आदिवासियों की भी भूमि जब्त की जाएगी जिसके चलते इस परियोजना का काफी विरोध किया गया।

महाराष्ट्र में सरकार बनाते ही उद्व ठाकरे ने अपने वार करने शुरु कर दिये है। जिसकी शुरुआत उन्होंने पीएम मोदी के बुलेट ट्रेन के सपने से की है। दरअसल सीएम ठाकरे ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन समेत राज्य में चल रही सभी विकास परियोजनाओं की समीक्षा के आदेश जारी कर दिए है। इस आदेश पर बात करते हुए उन्होंने रविवार को कहा कि ‘यह सरकार आम आदमी की है। हम बुलेट ट्रेन (प्रोजेक्ट) की समीक्षा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि क्या मैंने आरे कार शेड की तरह बुलेट ट्रेन परियोजना को रोका है? नहीं।’
बता दें कि अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखी जा चुकी है। लेकिन बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत कई पेड़ काटे जाने है। ऐसे में किसानों और आदिवासियों की भी भूमि जब्त की जाएगी जिसके चलते इस परियोजना का काफी विरोध किया गया। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हुई की महाराष्ट्र में बनी नई सरकार इस परियोजना की समीक्षा के बाद क्या फैसला लेती है। कयास ये भी लगाये जा रहे है कि महाराष्ट्र सरकार बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की फंडिंग पर रोक लगा सकती है। read more
No comments:
Post a Comment