युवती को रिश्तेदार की शादी में एक युवक से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद युवती का पीहर आना-जाना बंद हो गया।
राजस्थान के जयपुर में एक युवती को मौत पहेली बन गई है। युवती के परिजन इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी बेटी की मौत कैसे हुई। बताया जा रहा है कि युवती को रिश्तेदार की शादी में एक युवक से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।
शादी के बाद दोनों काफी खुश थे। लेकिन शादी के बाद युवती का पीहर आना-जाना बंद सा हो गया। शादी के डेढ़ साल बीत जाने के बाद अब जब उसकी मौत की खबर परिजनों को मिली तो सभी सदमे में आ गए। मृतिका के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वाले डेढ़ साल से उसके साथ मारपीट करते थे और उसे पीहर भी नहीं आने देते थे।
मृतिका जयपुर के गलतागेट इलाके की रहने वाली थी। सुसराल वालों ने युवती की मौत की वजह बीमारी बताई है। बेटी की दुनिया से इस तरह से विदाई पूरे परिवार के लिए एक पहेली बन गई है। मौत की खबर सुनते ही जब युवती के परिजन पहुंचे तो उसका शव मोर्चरी में रखा हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में एसडीएम गरिमा लाटा ने बताया कि वो जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी होगा उस सख्त सजा दी जाएगी।
No comments:
Post a Comment