चीन ने UNSC को लिखे एक खत में कहा है कि पाकिस्तान की गंभीरता को देखते हुए और साथ ही राज्य में बढ़ रहे तनाव को लेकर अनुरोध का समर्थन करता है।
एक बार फिर चीन ने कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश की है। दरअसल, पाकिस्तान के इशारे पर चीन मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(UNSC) में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को एक बार फिर उठाने में जुटा है। चीन UNSC में यह हरकत ऐसे समय में कर रहा है, जब चीन और भारत के बीच सीमा विवाद पर नए सिरे से बातचीत होने वाली है। हालांकि, UNSC में पहले भी चीन ने बीते 16 अगस्त को भी जम्मू–कश्मीर का मुद्दा उठाया था, मगर भारत के सहकर्मियों ने इसपर कोई भी बहस या बयान बाज़ी करने से इनकार कर दिया था।
जम्मू-कश्मीर पर मोदी सरकार द्वारा 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 धारा को हटाने के फैसले को लेकर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समर्थन पाने में जुटा हुआ है। जिसमें से पाकिस्तान को सिर्फ चीन का ही समर्थन मिल रहा है। पूर्व 12 दिसंबर को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सुरक्षा परिषद को लिखे एक खत भी लिखा था, जिसमें वे राज्य में बढ़ रहे तनाव को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, चीन ने UNSC को लिखे एक खत में कहा है कि पाकिस्तान की गंभीरता को देखते हुए और साथ ही राज्य में बढ़ रहे तनाव को लेकर अनुरोध का समर्थन करता है। UNSC से चीन जम्मू-कश्मीर के हालात पर चर्चा कराने की मांग कर रहा है।

भारत पूरे विश्व में कई बार यह साफ-साफ बोल चुका है कि कश्मीर उसका अंदरूनी मसला है और उसमें वह किसी भी देश या संस्था का विचार या हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगा। मगर पाकिस्तान को यह बात समझ नहीं आती है और वह इस मामले को विश्व का मसला बनाने में जुटे हैं।
No comments:
Post a Comment