
NRC को लेकर लोगों के बीच यह विवाद हुआ कि संख्या में कुछ ऐसे लोगों को भी नागरिकता की लिस्ट से बाहर निकाल दिया गया है जो कि इसी देश के रहनेवाले हैं।
बुधवार को यानी आज के दिन मोदी सरकार की बैठक में सुबह 9.30 बजे पेश नागरिकता संशोधन बिल को पास किया गया है। अब मंजूरी के बाद इस बिल को पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा में पेश किया जाएगा। यह बिल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में पेश किया जाएगा। इस बिल के संसद मे पेश होने पर अनुच्छेद 370 और तीन तलाक के वक्त हुआ घमासान जैसा ही घमासान लोगों के बीच देखने को मिल सकता है।विपक्षीपार्टीइसका ज़ोरदार तरीके से विरोध कर रही है,तो संसद से सरकार के लिए इस बिल को पास करवाना आसान नहीं होगा।

विपक्षी पार्टी क्यों है खफा?
दरअसल, विपक्षीपार्टी इस बिल में पेश किए गए कुछ सुधारों से खफा हैं। देश में ग़ैरक़ानूनी तरीके से आने वाले घुसपैठियोंका मासला काफी समय से चर्चा का विषय है। घुसपैठियों को देश से बाहर करने के लिए नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस(NRC) पर काम किया गया। इसकी शुरूआत असम से की गयी थी। Read More
No comments:
Post a Comment