
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और चीन के बीच कोई वास्तविक रूप से सहमत लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) नहीं है।
नई दिल्ली: लोकसभा में चीन-पाकिस्तान की बहस जारी है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन के सवालों का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मैं सदन को आश्वस्त करना चाहूंगा कि हमारी सेना सतर्क है और हमारी सीमाओं की रक्षा कर रही है।
लोकसभा में चीन पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और चीन के बीच कोई वास्तविक रूप से सहमत लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) नहीं है। एलएसी (LAC) की अलग-अलग धारणाओं के कारण, कभी-कभी घटनाएं घटती हैं, मैं इसे स्वीकार करता हूं। कभी-कभी चीनी सेना यहां प्रवेश करती है और कभी-कभी हमारे लोग वहां जाते हैं।
गृहमंत्री ने कहा कि भारत देश की एकता, सुरक्षा और संप्रभुता को सुनिश्चित करने के लिए चीन की सीमा पर सड़क, सुरंग, रेलवे लाइन और हवाई क्षेत्र जैसे बुनियादी ढांचे का विकास कर रहा है।
चिदंबरम को मिली जमानत

इसके अलावा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से अब जमानत मिल गई है। आपको बता दें कि आईएनएक्स मीडिया केस में देश की सबसे बड़ी अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। कोर्ट ने चिदंबरम को हिदायत दी है कि चिदंबरम सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे और ना ही गवाहों को प्रभावित करेंगे। इसके अलावा वे सार्वजनिक बयानबाजी नहीं करेंगे। साथ ही मीडिया को इंटरव्यू भी नहीं देंगे।
आपको बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय ने चिदंबरम को दो लाख के निजी मुचलके जमानत दी है। कोर्ट के मुताबिक चिदंबरम अदालत की बिना इजाजत के बिना देश से बाहर भी नहीं जा सकते। Read More
No comments:
Post a Comment