दबंगों ने आगे नहीं बढ़ने दी बारात, फिर दुल्हा बना… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 4, 2019

दबंगों ने आगे नहीं बढ़ने दी बारात, फिर दुल्हा बना…

फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र के महावतपुर गांव के दबंगों ने एक अनुसूचित जाति की लड़की की शादी के लिए आई बारात को गाँव में घुसने नहीं दिया।

नई दिल्ली: फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र के महावतपुर गांव के दबंगों ने एक अनुसूचित जाति की लड़की की शादी के लिए आई बारात को गाँव में घुसने नहीं दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के दबंगों ने रास्ते में ट्रैक्टर लगाकर बारात को रोक दिया। दबंगों ने खुले शब्दों में चेतावनी दी कि राजपूतों के गांवों में सिर्फ क्षत्रियों की बारात चढ़ेगी। अन्य जातियों के ना बैंड बजेगा ना बारात चढ़ेगी।
बेटी बचाओ… क्योंकि हमें कानून का खौफ नहीं !
आरोप है कि गांव के चार युवकों ने अनुसूचित जाति के घर आ रही बारात को रास्ते से वापस कर दिया। वहीं इसके बाद किसी तरह से दूल्हे को घर तक लाकर परिजनों ने अपने बेटी की शादी कराई।
Related image
घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। इस घटना से नाराज ग्रामीण रविवार सुबह दर्जनों की संख्या में भूपानी थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।
वही पुलिस ने आनन फानन में एसी पी महेन्द्र वर्मा ने भूपानी थाना पहुँच कर पूरे मामले को जानकारी लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व न्यायिक जाँच का आश्वासन दिया। एसीपी महेंद्र वर्मा का कहना है आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ़्तार।
Image result for बारात
जाने आखिर ऐसा कौन सा नियम तोड़ डाला, कार का कटा 9.8 लाख रुपए का चालान,
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह हैं कि क्या आज भी पुरानी कुरीतियों को समाज में लोगों ने जगह दे रखा है जिसे? आज भी आपसी भाईचारा कायम करने में कहीं ना कहीं बाधक साबित हो रहा है जिसे समाज में विघटन को जन्म देता है जिसे हमारा समाज विकास करने की जगह अंधकार में चला जा रहा है । जरुरी है कि ऐसी कुरीतिया अब बंद हो ताकि देश विकास के पथ पर चल सके।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad