
रजनीकांत से पूछा गया कि वह किस अभिनेता को सबसे बड़ा सुपरस्टार मानते हैं तो उन्होंने इसका जवाब बड़े ही खूबसूरती से दिया।
साउथ इंडस्ट्री में रजनीकांत सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने कोने में फैली हुई है। उन्होंने अपने करियर में बहुत सारी फिल्मों में काम किया है जो बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल साबित रही। उम्र के इस पड़ाव पर भी दर्शक उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जैसे ही उनकी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होती है उसे सुपरहिट होने में ज्यादा दिन नहीं लगते। साउथ को लोग रजनीकांत को भगवान की तरह पूजते हैं। उनके जन्मदिन पर साउथ के बहुत सारे स्कूल, कॉलेज में छुट्टी होती है।
जानकारी के लिए बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत ने साउथ इंडस्ट्री के साथ- साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरस्टार के साथ काम किया है। हकीकत तो यही है कि जितना रुतबा अमिताभ बच्चन का बॉलीवुड इंडस्ट्री में है उससे कहीं ज्यादा रुतबा साउथ इंडस्ट्री में रजनीकांत का है। उनके फैंस ने उन्हें इंसान से कहीं आगे निकाल दिया है, क्योंकि साउथ में उनकी भगवान की तरह पूजा भी होती है। यह जानने के लिए हमेशा सब उत्सुक रहते हैं कि इतने बड़े सुपरस्टार का फेवरेट हीरो कौन होगा?

एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह किस अभिनेता को सबसे बड़ा सुपरस्टार मानते हैं तो उन्होंने इसका जवाब बड़े ही खूबसूरती से दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं खुद को कभी भी सुपरस्टार नहीं मानता हूं। मेरी नजर में फिलहाल एक ही सुपरस्टार है और वह महेश बाबू हैं। क्योंकि मुझे इनके द्वारा किए गए कार्यों पर बेहद गर्व महसूस होता है। जानकारी के लिए बता दें कि महेश बाबू 2 गांवों को गोद ले चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक हजार से ज्यादा बच्चों का ऑपरेशन कराया है। Read More
No comments:
Post a Comment