Google के co-फाउंडर्स ने क्यों दिया इस्तीफा, कहा Google… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 4, 2019

Google के co-फाउंडर्स ने क्यों दिया इस्तीफा, कहा Google…

Google कंपनी ने 2015 में कुछ बदलाव करते हुए गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट को स्थापित किया था। दरअसल, अल्फाबेट अलग-अलग कंपनियों का एक समूह है।

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगल के को-फाउंडर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गूगल के को-फाउंडर्स लैरी पेज ने गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ के पद को छोड़ दिया है और सर्गेई ब्रिन ने अल्फाबेट के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का प्रमोशन कर दिया गया है। सुंदर पिचाई अब गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के भी सीईओ बन गए हैं। दरअसल, कंपनी में अब प्रेसिडेंट के पद को खत्म कर दिया जाएगा। हालांकि, नए बदलावों के बाद भी गूगल के को-फाउंडर्स लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन शेयर धारक और अल्फाबेट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बने रहेंगे।
SUNDAR PICHAI
Google कंपनी ने 2015 में कुछ बदलाव करते हुए गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट को स्थापित किया था। दरअसल, अल्फाबेट अलग-अलग कंपनियों का एक समूह है। कंपनी गूगल को वायमो (स्वचालित कार) वेरिली (जैव विज्ञान) कैलिको (बायोटेक आर एंड डी) साइडवॉक लैब (शहरी नवोन्मेष) और लून (गुब्बारे की सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट उपलब्धता) जैसी कंपनियों से अलग करती है।
I’m excited about Alphabet’s long term focus on tackling big challenges through technology. Thanks to Larry & Sergey, we have a timeless mission, enduring values and a culture of collaboration & exploration - a strong foundation we’ll continue to build on https://blog.google/inside-google/alphabet/letter-from-larry-and-sergey/ 
3,055 people are talking about this

कौन हैं ये सुंदर पिचाई जो बने अल्फाबेट के सीईओ?

sundar pichai

सुंदर पिचाई का पूरा नाम सुंदरराजन पिचाई है। सुंदरराजन का जन्म 12 जुलाई,1972 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। उन्होंने भारत में आईआईटी खड़गपुर से बीटेक और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमएस करने के बाद उन्होंने अमेरिका की पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। पिचाई को 2015 में गूगल का सीईओ बनाया गया था और अब उनको अल्फाबेट का CEO भी बना दिया गया है। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad