CAA: हिंसक प्रदर्शन करने वालों की अब खैर नहीं, अब होगा… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 22, 2019

CAA: हिंसक प्रदर्शन करने वालों की अब खैर नहीं, अब होगा…

यूपी के भी कई इलाकों से विरोध प्रदर्शन की आड़ में आगजनी और गोलीबारी की खबरें मिली हैं।

CAA (नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध में हिंसक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के नाम पर पथराव और आगजनी की जा रही है। यूपी के भी कई इलाकों से विरोध प्रदर्शन की आड़ में आगजनी और गोलीबारी की खबरें मिली हैं। इस बीच अब खबर आ रही है कि पुलिस की कार्रवाई में 405 देसी कट्टे और पिस्तौल सीज किए हैं।
CAA: हिंसक प्रदर्शन करने वालों की अब खैर नहीं
बीते दिन यानी शनिवार को लखनऊ की एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जानकारी देते हुए कहा कि 250 लोगों को वीडियो फुटेज और फोटो के मूल पर पहचान कर गिरफ्तार किया गया है और बाकी प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के लिए जांच पड़ताल जारी है। प्रशासन गिरफ्तार किये गये आरोपियों पर रासुका लगाने और उनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रहा है। वहीं गोरखपुर में भी प्रदर्शन करने वालों के पुलिस ने स्केच जारी किए गए हैं।
CAA: हिंसक प्रदर्शन करने वालों की अब खैर नहीं
यूपी के पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि CAA को लेकर लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर अभी तक कुल 124 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 705 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 4500 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया है। हिंसा के दौरान 15 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया के 14,101 आपत्तिजनक पोस्टों से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की गई है। जिस दौरान 102 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही 442 को पाबंद किया गया है।  read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad