Jofra Archer ने बताया किस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना होता है मुश्किल… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 28, 2019

Jofra Archer ने बताया किस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना होता है मुश्किल…

लेकिन जोफ्रा आर्चर जैसे खतरनाक गेंदबाज के होने की वजह से इंग्लैंड की टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का संतुलन बना रहता है।

Jofra Archer दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक है। पिछले कुछ सालों से उनका नाम बहुत तेजी के साथ उभर कर सामने आया है। जसप्रीत बुमराह, रबाडा और जोफ्रा आर्चर दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं। पिछले कुछ समय से Jofra Archer इंग्लैंड के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में बड़े-बड़े बल्लेबाजों को आउट किया है। कई बार दिग्गज बल्लेबाज इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उन्हें जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी का सामना करने में बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
PCB ने BCCI पर लगाया ये इल्जाम, कह दी ये बड़ी बात
बता दें कि 2019 का वर्ल्ड कप इंग्लैंड की टीम ने अपने नाम किया था। इस वर्ल्ड कप में Jofra Archer शानदार गेंदबाजी की थी और इंग्लैंड को खिताब जीताने में काफी अहम भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड टीम वर्तमान समय में बल्लेबाजों की वजह से जानी जाती है क्योंकि उस टीम में एक से बढ़कर एक खतरनाक बल्लेबाज मौजूद है। लेकिन जोफ्रा आर्चर जैसे खतरनाक गेंदबाज के होने की वजह से इंग्लैंड की टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का संतुलन बना रहता है।
क्या इस PAK खिलाड़ी ने भेदभाव के चलते बदला था अपना धर्म?
हाल ही में जब जोफ्रा आर्चर से पूछा गया कि उन्हें सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कौन लगता है और किस बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करने में सबसे ज्यादा परेशानी महसूस होती है। तो उन्होंने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लेते हुए कहा कि मैं विराट कोहली को सबसे शानदार बल्लेबाज मानता हूं। यह बिल्कुल सच है कि मैं उन्हें 360 डिग्री बल्लेबाज मानता हूं। वह मेरे लिए आदर्श की तरह है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad