जानिए जुमे की नमाज के बाद आज CAA को लेकर क्या हुआ - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 28, 2019

जानिए जुमे की नमाज के बाद आज CAA को लेकर क्या हुआ

पिछले शुक्रवार 20 दिसंबर को जुमें की नमाज के बाद उप्रदवियों ने प्रदर्शन की आड़ में देश के कई हिस्सों में उत्पात मचाया।

पिछले कई दिनों से देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर हिंसा की खबरें लगातार सामने आ रही थी। उपद्रवियों ने सड़कों पर उतरकर आगजनी की और तोड़फोड़ भी की। जिसे लेकर प्रशासन भी सख्त हो गया और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाए गए।
CAA के खिलाफ कांग्रेस के विरोध पर अमित शाह का मुंहतोड़ जवाब, राहुल गांधी को लेकर कही ये बात
जानिए जुमे की नमाज के बाद आज CAA को लेकर क्या हुआ
पिछले शुक्रवार 20 दिसंबर को जुमें की नमाज के बाद उप्रदवियों ने प्रदर्शन की आड़ में देश के कई हिस्सों में उत्पात मचाया। वहीं सबसे ज्यादा हुडदंग यूपी में मचाया। उत्तर प्रदेश में उपद्रवियों ने सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो सरकार ने तो उपद्रवियों को संपत्ति जब्त करने का मन बना लिया। जिसकी प्रक्रिया भी शुरु हो गई है।
जानिए जुमे की नमाज के बाद आज CAA को लेकर क्या हुआ
वहीं इस शुक्रवार को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई और पिछले जुमे से सबक लेकर इस बार सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए। प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट सेवा तक बंद कर दी गई। योगी सरकार ने 21 जिलों में इस शुक्रवार आधी रात तक इंटरनेट बंद कर दिया। वहीं अब CAA को लेकर विरोध प्रदर्शन को दौर शांत होने लगा है। आज लखनऊ, गाजियाबाद समेत दिल्ली के कई हिस्सों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई। जिसका असर आज देखने को भी मिला। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी स्थिति सामान्य बनी रही।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad