NASA ने सुलझाई लापता विक्रम लैंडर की गुत्थी - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 3, 2019

NASA ने सुलझाई लापता विक्रम लैंडर की गुत्थी

NASA ने अपने LRO कैमरा द्वारा विक्रम लैंडर के मलबे की खिंची गई तस्वीरें भी अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर की है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने 7 सितंबर को लापता हुए भारत के चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की गुत्थी को सुलझा लिया है। NASA ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ‘‘चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर हमारे नासा मून मिशन ने ढूंढ लिया है।’’ और साथ ही NASA ने अपने LRO कैमरा द्वारा विक्रम लैंडर के मलबे की खिंची गई तस्वीरें भी अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर की है। ये तस्वीरें NASA ने सोमवार रात लगभग 1:30 बजे जारी की और बताया कि उसके ऑर्बिटर को विक्रम लैंडर के तीन टुकड़े मिले हैं। मलबे के तीन सबसे बड़े टुकड़े 2×2 पिक्सल के हैं।  NASA ने सुलझाई लापता विक्रम लैंडर की गुत्थी
सूत्रों के मुताबिक विक्रम लैंडर का मलबा उसकी लैंडिग साइट से 750 मीटर की दूरी पर मिला है। यह तस्वीरें 1 किलोमीटर की दूरी से ली गई है। नासा द्वारा जारी की गई तस्वीरों में विक्रम के लैंड होत समय क्रैश हो जाने से चंद्रमा की मिट्टी पर पड़े प्रभाव को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। साथ ही नासा ने पड़े प्रभाव को दिखाने के लिए विक्रम के लैंडिग से पहले चंद्रमा की सतह की तस्वींरें भी शेयर की है। जिस से यह मालुम पड़ता है कि विक्रम काफी बुरी तरह लैंड हुआ था। read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad