Basant Panchami Special: आज सोया हुआ भाग्य जगाएं - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 29, 2020

Basant Panchami Special: आज सोया हुआ भाग्य जगाएं

आज पूरे देशभर में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन मुख्य रूप से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है।

आज पूरे देशभर में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन मुख्य रूप से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था, इसलिए आज के दिन को मां सरस्वती के पूजा का विशेष महत्व है। मां शारदे को ज्ञान, कला और संगीत की देवी कहा जाता है। आज के दिन पूजा करने से जीवन में विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। तो वहीं अगर आप विद्यार्थी हैं और आपका मन पढ़ाई में नहीं लग रहा तो बसंत पंचमी को आप देवी सरस्वती की पूजा जरूर करें। कहा जाता है कि इस दिन मां की आराधना करने से पढ़ाई में होने वाली सारी समस्या दूर हो जाती है। इस बार बसंत पंचमी का त्योहार दो दिन यानी 29 और 30 जनवरी को मनाया जाएगा। 
पूजा का मुहूर्त
बुधवार 29 जनवरी को पूजा का मुहूर्त सुबह 10 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 30 जनवरी दिन गुरुवार को दोपहर 01 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
आज के दिन आप अपना सोया हुआ भाग्य जगा सकते हैं-    
  • जिन लोगों को काम में मन नहीं लगता उन्हें सुबह सरस्वती मां की वंदना करनी चाहिए।
  • मां सरस्वती की तस्वीर को घर में पढ़ाई करने वाली जगह पर स्थापित करें।
  • जिन लोगों को सुनने या बोलने में परेशानी होती है, वो लोग सोने या पीतल के चौकोर टुकड़े पर मां शारदे का बीज मंत्र “ऐं” को लिखकर उसे धारण कर सकते हैं। ऐसा करने से जल्द ही लाभ की प्राप्ति होगी।
  • विद्या की देवी का मूल मंत्र “ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:” का जाप जरूर करें, ऐसा करने से सरस्वती मां की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है। read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad