करोड़ों दिलों की धड़कन और भारतीय क्रिकेट की जान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को एक खबर ने बेचैन किया हुआ है।
करोड़ों दिलों की धड़कन और भारतीय क्रिकेट की जान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को एक खबर ने बेचैन किया हुआ है। वो है BCCI के माही को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर करना। जिसके बाद करोड़ों लोगों के दिलों में बस एक ही सवाल उठने लगा। और अलग अलग तरह की चर्चाएं होने लगी। माना जाने लगा कि धोनी युग का अंत हो गया। दो बार के विश्व विजेता का नाम लिस्ट में शामिल ना होना हैरत में डालने वाला था। धोनी के फैंस के मन में ये सवाल कौंधने लगा कि क्या धोनी युग की समाप्ती की नींव रख दी गई है।
धोनी के फैंस भावुक होकर सोशल मीडिया पर आ गए। जिसके बाद माही के करियर को लेकर थैंक्यू धोनी ट्रेंड होने लगा। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से धोनी का नाम बाहर होने के बाद उनके भविष्य पर चर्चा होने लगी।
सवाल भी लाजिमी है, धोनी को इस तरह से लिस्ट से बाहर कर देना लोगों के बेचैन कर देने वाला है। माही को किसी भी कैटगरी में जगह नहीं मिली। बीसीसीआई खिलाड़ियों को चार श्रेणियों में अनुबंध देती है.. जिसमें ए प्लस, ए, बी और सी. है। पिछली बार धोनी का नाम ए ग्रेड में शामिल था लेकिन इस बार उन्हें किसी भी कैटगरी में शामिल नहीं किया गया है। Read More
No comments:
Post a Comment