महेंद्र सिंह धोनी के बाद इस खिलाड़ी ने भी थामा सेना का दामन - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 2, 2020

महेंद्र सिंह धोनी के बाद इस खिलाड़ी ने भी थामा सेना का दामन

धोनी के शांत स्वभाव का हर कोई कायल है। जिसके चलते हर कोई उनके जैसा बनना चाहता है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सेना के प्रति प्रेम तो जग जाहिर है। क्रिकेट के मैदान से जब भी धोनी को फुरस्त मिलती है। तो धोनी हमेशा सेना के साथ समय बिताते हुए नजर आते हैं। यही वजह है कि धोनी भारत की टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात हैं। धोनी के शांत स्वभाव का हर कोई कायल है। जिसके चलते हर कोई उनके जैसा बनना चाहता है। नए साल में जहां सब लोग छुट्टियां और पार्टी मना रहे थे। तो वहीं एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने अपने नए साल का जश्न अपने ही खास अंदाज में मनाया।
महेंद्र सिंह धोनी के बाद इस खिलाड़ी ने भी थामा सेना का दामन
चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी के साथी खिलाड़ी अब धोनी की राह पर चल पड़े है। श्रीलंकाई टीम के अलराउंडर खिलाड़ी थिसारा परेरा अब सेना में शामिल हो चुके हैं। थिसार परेरा नए साल शुरु होने से ठीक पहले श्रीलंकाई सेना की गजबा रेजिमेंट में शामिल हो गए हैं। परेरा गजबा रेजिमेंट में बतौर मेजर नियुक्त हुए हैं। श्रीलंका के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की..
I accepted the invitation of Army Commander Lieutenant general Shavendra Silva in the first place & joined the Army.Getting an invitation from someone like him was one of the biggest achievements of my life. Thank you Sir! I look forward to contributing my best to Army Cricket.
View image on Twitter
52 people are talking about this


उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,‘मैंने पहली बार में सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया और सेना में शामिल हो गया। उनके जैसे व्यक्तित्व से न्योता पाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक था। शुक्रिया जनाब! मैं आर्मी क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए तत्पर हूं।’ थिसारा परेरा के अलावा श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चांडीमल और अंजता मेंडिस भी सेना में शामिल हो चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad